Tuesday, October 20th, 2026

स्वास्थ्य बीमा का दावा नहीं करने पर मिलते हैं कई फायदे, मिलती है इतनी छूट

 नई दिल्ली 
क्या आपको पता है कि अगर आप स्वास्थ्य बीमाधारक हैं और एक पॉलिसी टर्म (एक साल) में कोई दावा नहीं करते हैं तो आपको कई तरह के लाभ मिलेंगे। इसमें प्रीमियम में छूट सहित कवर की राशि में बढ़ोतरी शामिल हैं। हाल ही में फ्यूचर जनराली इंडिया इंश्योरेंस कंपनी ने एक नया इंश्योरेंस प्लान को लॉन्च किया है। इसमें पॉलिसी की शुरुआती अवधि में दावा नहीं करने वाले बीमाधारकों को 80 फीसदी पॉलिसी प्रीमयिम में छूट के साथ कवर रशि में वृद्धि का लाभ दिया जा रहा है।
 
फ्यूचर जनराली की ओर शुरू की गई नई पॉलिसी ‘हेल्थ सुपर सेवर पॉलिसी’ पहले साल में नो क्लेम के लिए दूसरे और तीसरे वर्ष के रिन्यूवल प्रीमियम में 80 फीसदी की छूट बीमाधारकों को दिया जाएगा। यह छूट पहले दो साल के लिए दिया जाएगा। कंपनी अपने नए उत्पाद को दो वेरिएंट्स 1एक्स और 2एक्स में पेश कर रही है, जिसके तहत पहले वेरिएंट में उपभोक्ताओं को पहले साल में नो-क्लेम बोनस के रूप में उसके बाद के वर्षों के प्रीमियम में फ्लैट 80 फीसदी छूट दी जाएगी। वहीं दूसरे वरिएंट में व्यक्ति सम इंश्योर्ड के आधार पर परिवार के सदस्यों को 80 प्रतिशत अधिक कवरेज उपलब्ध कराया जाएगा। यह नया उत्पाद एक दिन के नवजात से लेकर 70 वर्ष के वरिष्ठ नागरिक को कवर करता है।

 

#स्वास्थ्य बीमा का दावा

Source : Agency

पाठको की राय